spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducation NewsCISCE Result 2024: मेरठ में दसवीं में शगुन और 12वीं में नंदनी...

CISCE Result 2024: मेरठ में दसवीं में शगुन और 12वीं में नंदनी बनीं टॉपर

-

  • काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने जारी किए नतीजे
  • मेरठ जिले में 22 सौ छात्र-छात्राओं ने आठ केंद्रों पर दी थी परीक्षा

शारदा रिपोर्टर।

मेरठ। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी किया गया। मेरठ जिले में दसवीं कक्षा में सोफिया स्कूल की छात्रा शगुन ने सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया है। वहीं बारहवीं में सेंट मैरिज स्कूल की नंदनी टॉपर बनीं हैं।

इस साल मेरठ जिले में 22 सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था। इसके लिए आठ से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। डिजिलॉकर ने कल अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर छात्रों से अपना डिजिलॉकर अकाउंट बनाने के लिए कहा था। डिजिलॉकर ने पोस्ट में यह भी कहा था कि बोर्ड बहुत जल्द रिजल्ट जारी करने वाला है। यदि छात्र सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा 2024 में अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, तो उन्हें अपने पेपर दोबारा जांच के लिए भेजने का विकल्प दिया जाएगा।

मेरठ के सोफिया स्कूल की छात्रा 10वीं की टॉपर शगुन बनी हैं। वहीं ह्यूमैनिटीज में गौरा ने टॉप किया है। सेंट मैरीज में सेंट मैरीज 10वीं के टॉपर आदित्य रहे। वहीं 12वीं में नंदनी विज्ञान की टॉपर रहीं हैं। 12वीं में कॉमर्स टॉपर इशकीरत रहे, जबकि कॉमर्स में सेकंड टॉपर लक्ष्य रहे। परीक्षा में सफल होने पर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। परिजनों ने छात्र-छात्राओें को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की।

सेंट मैरिज एकेडमी के दसवीं के टॉपर

1. आदित्य परमार 99.20 %
2. सम्वेग जैन 98.40%
3. यश कार्तिक 98.40%
4. अभिवादन श्रीवास्तव 98.40%
5. तेजस अग्रवाल 98.40%
6. आरुषि सभरवाल 98.20%
7. आराध्य सम्यक जैन 98.20%
8. वेदांत जैन 98.20 %
9. अक्षज कुमार 97.40%
10. उजैर खान 97.20%

सेंट मैरिज एकेडमी के 12 वीं के टॉपर (वाणिज्य वर्ग)
1. इशकीरत सिंह 94.75%
2. लक्ष्य जैन 94.50 %
3. प्रखर गर्ग 94 %
4. नमय जैन 93.25 %
5. वंश कुमार 91.50%

सेंट मैरिज एकेडमी के 12वीं के टॉपर (विज्ञान वर्ग)
1. नंदिनी गर्ग 98.50%
2. प्रगुण गर्ग 97.75 %
3. अनुष्का गुप्ता 96.25%
4. वंदित जैन 96 %
5. मान्य आहूजा 95.50%

सोफिया गर्ल्स स्कूल के दसवीं के टॉपर
1. शगुन 99%
2. गौरिका वैश्य 98.40%
3. रिभ्या अग्रवाल 98.20%

सोफिया गर्ल्स स्कूल के बारहवीं के टॉपर (विज्ञान वर्ग)
1. सुकृति मित्तल 95.50 %
2. सामिया शारिक 94.50 %
3. कर्मण्या सिंह 94 %

सोफिया गर्ल्स स्कूल के 12वीं के टॉपर (वाणिज्य वर्ग)
1. तारुषि मल्होत्रा 94 %
2. भूमि अग्रवाल 93 %
3. शिया गोयल 92.75%

सोफिया गर्ल्स स्कूल 12वीं के टॉपर (ह्यूमैनिटीज वर्ग)
1. गौरी चौधरी 97.25%
2. सिमरन शर्मा 95.50%
3. अन्वेषा 94.75%

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts