HomeTrendingबस में बच्चों के हुड़दंग पर विवाद, पांच घायल

बस में बच्चों के हुड़दंग पर विवाद, पांच घायल

-

दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत पांच अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने मामला किया दर्ज


रामपुर। बारात की बस में बच्चों के हुड़दंग को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित घायल जुनेद ने बताया बारात की बस में यात्रा के दौरान कुछ बच्चे हुड़दंग कर रहे थे। इसी बात पर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, मामला मामला सुलझ गया था लेकिन बस जैसे ही दलपतपुर से आगपुर पहुंची वहां मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से हाथापाई हुई।

मारपीट में आगापुर निवासी 20 वर्षीय गुलवेज, 29 वर्षीय जुनैद, 25 वर्षीय मनीष, 25 वर्षीय आरिफ और 30 वर्षीय निखत घायल हो गए। इन सभी को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन के आगापुर से बरात मुरादाबाद के दलपतपुर गई वापस आते वक्त बस में हुड़दंग हुआ फिर गांव में मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं।

घायलों ने थाना सिविल लाइन पुलिस को तहरीर देकर नन्हे, अमन, गुड्डू और फैजान सहित अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा।

थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि मारपीट की शिकायत मिली है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी। घायलों के सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल आॅफिसर ने बताया कि एक महिला सहित चार युवकों का उपचार सर्जिकल वार्ड में चल रहा है। उनके एक्स-रे सहित अन्य जांचें की जा रही हैं, जिसके बाद आगे का इलाज तय किया जाएगा। सभी घायल फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts