– इकलौते नौ वर्षीय बेटे ने तोड़ा दम, तीन दिन पहले आया था बुखार
बुलंदशहर। अरनिया क्षेत्र के सुरजावली गांव में कुत्ते के काटने से 9 वर्षीय बच्चे सत्यदेव की रेबीज से रविवार की रात मौत हो गई। बच्चे के पिता विष्णु ने बताया कि उन्हें कुत्ते के काटने का पता नहीं चला था, जिसके कारण टीकाकरण नहीं हो पाया। तीन दिन पहले सत्यदेव को बुखार आया था, जिसके लिए गांव के डॉक्टर से दवा ली गई। हालांकि, समय बीतने के साथ बच्चे में रेबीज के लक्षण बढ़ने लगे।


