spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowमुख्यमंत्री योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को...

मुख्यमंत्री योगी ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

सीएम योगी ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को शिकायतों का प्रार्थना पत्र सौंपते हुए समय से निस्तारण के निर्देश दिए। प्रयागराज से कई शिकायतें आईं जिसे सीएम ने गंभीरता से सुना और कार्रवाई के लिए अफसरों को निर्देशित किया। पुलिस खेत की पैमाइश आवास चकरोड खेतों में कब्जा बिजली कनेक्शन समेत अन्य फरियाद लेकर पीड़ित पहुंचे जिसके समाधान का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया।

-


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान 60 से अधिक फरियादी आए। सीएम योगी ने एक-एक करके सभी से मुलाकात की, हर पीड़ित की शिकायत सुनी और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। सोमवार को सर्वाधिक शिकायतें प्रयागराज से आईं।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय है। सरकार हर जरूरतमंदों की जरूरत पर खड़ी है। जनता दरबार में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क निर्माण समेत अनेक मामले आए।

अफसरों को दिया प्रार्थना पत्र, समय से निस्तारण के निर्देश

सीएम योगी ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को शिकायतों का प्रार्थना पत्र सौंपते हुए समय से निस्तारण के निर्देश दिए। प्रयागराज से कई शिकायतें आईं, जिसे सीएम ने गंभीरता से सुना और कार्रवाई के लिए अफसरों को निर्देशित किया। पुलिस, खेत की पैमाइश, आवास, चकरोड, खेतों में कब्जा, बिजली कनेक्शन समेत अन्य फरियाद लेकर पीड़ित पहुंचे, जिसके समाधान का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया।

जनता दर्शन में कई पीड़ित परिवार के साथ आए थे। सीएम ने इस दौरान बच्चों को दुलारा, उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट भी दी। यूपी सीएम ने बच्चों को खूब पढ़ने और उज्ज्वल भविष्य का भी आशीर्वाद दिया।

प्रयागराज से 8, देवरिया से 4, सहारनपुर व बस्ती-फतेहपुर से 3-3 फरियादी आए सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में 8 फरियादी प्रयागराज से आए। देवरिया जनपद से 4, सहारनपुर, बस्ती-फतेहपुर से 3-3 फरियादी जनता दर्शन में आये। मुरादाबाद, पीलीभीत, अमरोहा, गाजीपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी व भदोही से दो-दो फरियादी शिकायत लेकर सीएम से मिले।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts