spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, December 23, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: उम्र भर किसानों के हितों में कार्य करते...

Meerut News In Hindi: उम्र भर किसानों के हितों में कार्य करते रहे चौधरी साहब

-

– रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती पर किया यज्ञ, अन्य दलों ने भी किया याद।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। उत्तर प्रदेश के महान किसान नेता और देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को आज देश याद कर रहा है। उनकी जयंती को राष्ट्रीय किसान दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश समेत देश भर में उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। यह बातें मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं ने कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में किसान दिवस के मौके पर हवन के उपरांत कहीं।

 

 

रालोद के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपने जीवन काल में हमेशा किसानों की बात की। उन्होंने कृषकों के हित को सर्वोपरि माना। भारत को गांवों का देश करार देते ग्रामीण व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात कही। राजनीतिक हितों से इतर किसानों के लिए सबको साथ आने का आह्वान किया। आज के समय में उनके सुझाए मार्ग ही देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में कामयाब होंगे। चौधरी चरण कहते थे कि देश की समृद्धि का रास्ता खेतों एवं खलिहानों से होकर गुजरता है।

चौधरी चरण सिंह महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े। चौधरी चरण सिंह ने नमक सत्याग्रह में भाग लिया और जेल भी गए। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान किसानों और ग्रामीण समाज की समस्याओं को चौधरी चरण सिंह ने नजदीक से समझा। चौधरी चरण सिंह वर्ष 1937 में पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने।

उत्तर प्रदेश सरकार में चौधरी चरण सिंह कई बार मंत्री रहे। चौधरी चरण सिंह 1967 और 1970 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उत्तर प्रदेश में भूमि सुधारों के प्रमुख सूत्रधार चौधरी चरण सिंह रहे। जोत अधिनियम, 1960 जैसे कानूनों के जरिए किसानों को जमीन पर अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कांग्रेस में बढ़ते भ्रष्टाचार और किसान विरोधी नीतियों के चलते चौधरी चरण सिंह पार्टी से अलग हो गए थे। चौधरी चरण सिंह ने भारतीय लोकदल की स्थापना की, जो बाद में जनता पार्टी का हिस्सा बनी। चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक भारत के पांचवें प्रधानमंत्री रहे।

चौधरी चरण सिंह ऐसे पहले प्रधानमंत्री रहे, जिन्होंने संसद का सामना नहीं किया। चौधरी चरण सिंह राजनीतिक जीवन में एक भी चुनाव नहीं हारे। चौधरी चरण सिंह का प्रधानमंत्री कार्यकाल भले ही छोटा रहा, लेकिन किसान हितों को केंद्र में रखने की उनकी सोच प्रभावशाली रही।

वहीं दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने भी चौधरी चरण सिंह पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा आदि रहे। इनके अलावा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसान और मजदूर के लिए काम किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts