HomeEducation Newsसकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें युवा : प्रो. संगीता शुक्ला

सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें युवा : प्रो. संगीता शुक्ला

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत विश्वविद्यालय के व सेल के 56 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए।

इस अवसर पर विवि की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने कहा कि यह योजना प्रदेश सरकार की दूरदृष्टि और युवा कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दशार्ती है। स्मार्टफोन न केवल एक संचार उपकरण हैं, बल्कि वे ज्ञान, अनुसंधान, नवाचार और डिजिटल सहभागिता के सशक्त माध्यम हैं। ऐसे संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। हमारा प्रयास है कि विवि का हर विद्यार्थी तकनीकी रूप से समर्थ बने, और आज का युवा सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि डिजिटल युग का निमार्ता बने।

इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को सशक्त कर हम उन्हें आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं। मैं सभी विद्यार्थियों से अपेक्षा करती हूं कि वे इस डिजिटल संसाधन का विवेकपूर्ण उपयोग करें, शिक्षा को एक नई दिशा दें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें।

इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रोफेसर मृदुल कुमार गुप्ता, प्रोफेसर अतवीर सिंह, प्रोफेसर अनिल मलिक, प्रोफेसर मुकेश कुमार शर्मा, प्रोफेसर संजीव कुमार, डॉ. सचिन कुमार, तथा मीडिया सेल सदस्य मितेंद्र कुमार गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts