HomeHealth newsसचिव अपर्णा ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी

सचिव अपर्णा ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी

-

  • मरीजों से बात कर दवाओं और इलाज की जानकारी ली।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आईएएस अपर्णा यू, सचिव, चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन ने मेडिकल कॉलेज मेरठ एवं सरदार वल्लभभाई पटेल चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज मेरठ का निरीक्षण किया।
सचिव ने इमरजेंसी वार्ड, पी एम एस एस वाई ब्लॉक,चिकित्सालय, हॉस्टल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, टेली आई सी यू, नर्सिंग कॉलेज आदि का पूर्ण रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव महोदया ने विभिन्न वार्डों जैसे इमरजेंसी वार्ड, शल्य चिकित्सा विभाग वार्ड, बाल रोग विभाग वार्ड आदि में भर्ती मरीजों से उनके विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे इलाज एवं सरकार द्वारा प्रदत्त की जा रही दवाइयां आदि के संबंध में बात की। सचिव ने नर्सिंग कॉलेज का भ्रमण किया। जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों हेतु दी जा रही सुविधाएं जैसे लेक्चर थियेटर, स्किल लैब आदि का भ्रमण किया तत्पश्चात सचिव महोदय ने मेडिकल कॉलेज मेरठ के सभी संकाय सदस्यों के साथ बैठक की एवं सभी संकाय सदस्यों को महोदया ने कॉलेज के विकास एवं अन्य किसी सुविधा/असुविधा के संबंध में बातचीत की।

बैठक के दौरान प्राचार्य ने मेडिकल कॉलेज में चल रहे कार्यों, उपलब्धियों तथा भविष्य की योजना आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया।

सचिव ने सभी संकाय सदस्यों को उनके द्वारा किए जा रहे कार्य हेतु प्रोत्साहित किया एवं साथ ही साथ कहा कि अपने-अपने कार्यों को करते हुए हम सभी को गर्व महसूस करना चाहिए। निरीक्षण के दौरान कुछ मरीजों ने मेडिकल कॉलेज में पानी की आपूर्ति के बाधित होने के संबंध में सचिव को अवगत कराया।

प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने उपरोक्त के संबंध में बताया कि अचानक एक पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पानी की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है एवं पानी की पाइपलाइन को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। सचिव की मरीजो से वातार्लाप में मरीजों ने उनको बताया कि मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनका बहुत अच्छा एवं बेहतर इलाज किया है।

ज्यादातर मरीज प्राइवेट चिकित्सालयों में इलाज करा कर अंतत: मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती हुए एवं उन्हें हर सुविधा का पूर्ण रूप से लाभ दिया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग में डायबिटिक रेटिनोपैथी केंद्र का निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज में डायबिटिक रेटिनोपैथी बीमारी का भी इलाज किया जाता है। नेत्र रोग विभाग के सचिव ने रेडियोथेरेपी विभाग में लिनियक एक्सलेट्र के बंकर हेतु निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज मेरठ के उप प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टाँक, स व भा प चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ धीरज बालियान, डॉ दिनेश राणा, डॉ यासमीन उस्मानी, डॉ प्रेम प्रकाश मिश्रा, डॉ नवरत्न गुप्ता, डॉ राहुल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ओमपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts