HomeSports Newsआईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बदलाव, हैरी ब्रूक फिसले

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बदलाव, हैरी ब्रूक फिसले

-

नई दिल्ली। आईसीसी ने एक बार फिर से नई रैंकिंग जारी कर दी है। आज ही भारत और ऑस्टेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला खत्म हुआ है। इसके बाद ही आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी कर दी है। हालांकि ये मैच चुंकि आज तक चला है, इसलिए उसके आंकड़े रैंकिंग में नहीं जोड़े गए हैं। इसके बाद भी नई रैंकिंग में कई सारे फेरबदल हो गए हैं। खास तौर पर नंबर वन की कुर्सी में फिर से बदलाव हो गया है। हैरी ब्रूक इससे पहले नंबर एक बल्लेबाज थे, लेकिन अब वे नीचे आ गए हैं। जो रूट ने फिर से नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है।

आईसीसी की ओर से जारी की गई नई टेस्ट रैंकिंग में जो रूट पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। जो रूट की रेटिंग इस वक्त बढ़कर 895 की हो गई है। वे इससे पहले दूसरे स्थान पर थे, लेकिन अब वे फिर से टॉप की कुर्सी पर कब्जा जमाने में कामयाब हो गए हैं। इस बीच इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे 876 की रेटिंग के साथ अब दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें हल्का सा नुकसान हुआ है। इस बीच केन विलियमसन ने अपने पिछले ही मुकाबले में सेंचुरी लगाई थी, इसलिए उनकी रेटिंग तो बढ़ी है, लेकिन रैंकिंग में कोई असर नहीं पड़ा है। उनकी रेटिंग अब 867 की हो गई है।

यशस्वी जायसवाल और ट्रेविस हेड की रैंकिंग भी नहीं बदली भारत के यशस्वी जायसवाल 811 की रेटिंग के साथ आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 4 पर हैं। वहीं आॅस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड की बात की जाए तो वे 781 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर बने हुए हैं। भारत बनाम आॅस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट के नंबर इस बार की रैंकिंग में नहीं जोड़े गए हैं, इसलिए जायसवाल और हेड की रेटिंग वही है। इस बीच श्रीलंका के कामेंदु मेंडिस 759 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर बने हुए हैं। साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा 753 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल की रेटिंग इस वक्त 725 की है और वे नंबर आठ पर हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts