Homeउत्तराखंडDehradunउत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

-

– मैदानी इलाकों में सामान्य से ज्यादा तापमान, देहरादून में पारा 32 डिग्री के पार।

देहरादून। उत्तराखंड के 5 जिलों में आज यानी 10 मार्च को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश, गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

 

 

जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। फिलहाल प्रदेश में तापमान लगभग इसी स्तर पर बना रह सकता है।

उत्तराखंड में 11 मार्च से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

देहरादून में मंगलवार को मौसम मुख्यत: साफ रहने के साथ-साथ कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश की कोई खास संभावना नहीं है और दिन में मौसम सामान्य बना रहेगा।

11 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की वर्षा / गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने / बर्फबारी (3800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है।

12 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। जबकि राज्य के अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

13 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts