Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: किराना दुकान से लाखों की नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ: किराना दुकान से लाखों की नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

-

– परीक्षितगढ़ कस्बे में हुई वारदात।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाया। देर रात हुई इस वारदात में चोर दुकान से लाखों रुपए की नकदी और चांदी के सिक्के चुरा ले गए। सुबह दुकान खुलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

 

कस्बा परीक्षितगढ़ निवासी सतीश गर्ग की मेसर्स धर्मदास मुंशीलाल एंड संस के नाम से किराना की दुकान है। उन्होंने बताया कि देर रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। सुबह उनके बेटे आयुष ने दुकान खोली तो जीने का दरवाजा टूटा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि गल्ले में रखी डेढ़ से दो लाख रुपए की नकदी और 250 से 300 ग्राम चांदी के सिक्के गायब थे। चोरी का पता चलते ही तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पीड़ित सतीश गर्ग ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस घटना को लेकर संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी थाने पहुंचकर रोष व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। थाना प्रभारी सुदीश सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर प्राप्त हुई है। चोरों की तलाश की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts