Homeउत्तर प्रदेशBaghpatबड़ौत में स्कूल प्रधानाचार्य के घर पर हमला, छह लोगों ने की...

बड़ौत में स्कूल प्रधानाचार्य के घर पर हमला, छह लोगों ने की तोड़फोड़ और फायरिंग

-

– तोड़फोड़ और फायरिंग, महिला से मारपीट की कोशिश


बागपत। बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह के घर पर शुक्रवार की रात हमला किया गया। सुमैर कॉलोनी निवासी रणवीर सिंह ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

प्रधानाचार्य के अनुसार, कॉलोनी के कुछ लोगों से कई महीने पहले मामूली कहासुनी हुई थी। गणमान्य लोगों की मध्यस्थता से मामला शांत हो गया था। लेकिन आरोपी अभी भी उनसे और उनके परिवार से रंजिश रखते हैं।

शुक्रवार की देर रात छह लोगों ने उनके मकान पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने न केवल मकान के बाहर तोड़फोड़ की, बल्कि फायरिंग भी की। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रधानाचार्य की पत्नी पल्लवी के साथ हाथापाई करने का भी प्रयास किया।

सीओ विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts