Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशपराली जलाने के आरोप में दो किसानों पर मुकदमा

पराली जलाने के आरोप में दो किसानों पर मुकदमा

-


जहांगीराबाद। शासन के आदेश अपर जिलाधिकारी (वित्त) अभिषेक कुमार व एसडीएम प्रियंका गोयल ने पुलिस बल के साथ धान की पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्रवाई की। दोनों अधिकारियों ने नवीनगर, जसर, जहांगीराबाद आदि क्षेत्रों में घूमकर किसानों को पराली न जलाने की चेतावनी दी। साथ ही पराली जलाने वाले दो किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और दो पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुमार्ना लगाया है।

एडीएम अभिषेक कुमार व एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि जिन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, उनके नाम अंकुश शर्मा निवासी जहांगीराबाद व शैलेंद्र निवासी नवीनगर है। जबकि जुमार्ने वाले किसान का नाम राजेंद्र सिंह निवासी जहांगीराबाद है।

एक अन्य किसान पर भी जुमार्ने की कार्रवाई की गई है। जिसकी शिनाख्त उसके खेत के गाटा संख्या के आधार पर की गई है। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अखिलेश यादव व कोतवाली प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts