spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutकरियर लॉन्चर की ओर से छात्रों के लिए एमबीए गेटवे कार्यक्रम आयोजित

करियर लॉन्चर की ओर से छात्रों के लिए एमबीए गेटवे कार्यक्रम आयोजित

-

– एक ही दिन में 430 छात्रों के हुए रिकार्ड साक्षात्कार
– एमबीए छात्रों को दिए गए करियर में सफल होनें के टिप्स


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। बच्चा पार्क स्थित करियर लॉन्चर की ओर से मेरठ के उन छात्रों के लिए जो देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों से एमबीए करना चाहते हैं एमबीए गेटवे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गढ़ रोड स्थित होटल सम्राट हैवेन्स में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य मेरठ व आसपास के छात्रों के छात्र-छात्राओं को एक ही स्थान पर देश के प्रतिष्ठित एमबीए कॉलेजों में प्रवेश का रास्ता साफ करना था। इस दौरान प्रमुख शहरों से आए शिक्षकों ने प्रतिष्ठित एमबीए कॉलेजों में प्रवेश के लिए साक्षात्कार आयोजित किए। साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र भी दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए आइटीएम नवी मुंबई की प्रोफेसर योगिता रावत ने छात्रों को टिप्स देते हुए कहा कि प्रतिष्ठित फॉर्च्यून 500 कंपनी के 90% से ज्यादा सीईओ ने एमबीए की डिग्री ली है। यदि आप अपने जीवन को कॉरपोरेट के अनुरूप ढालना चाहते हैं तो आपको मार्केटिंग, फाइनेंस, एचआर, आगेर्नाईजेशन बिहेवियर में पारंगत होना आवश्यक है।

स्पर्श ग्लोबल बिजनेस स्कूल ग्रेटर नोएडा से आई मुद्रा इंस्टिट्यूट आॅफ कम्युनिकेशन की पूर्व छात्र अंजू पावरिया ने छात्रों को मैनेजमेंट के टिप्स दिए। वहीं कार्यक्रम में पीआइबीएम पुणे से आए डॉ. पूर्ण चंद्र, फोस्टीमा नई दिल्ली से आए डॉ. आदित्य विज, जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा से आए प्रो. चंद्रकांत, आईबीआई ग्रेटर नोएडा से आए देवाशीष बसु चौधरी, नॉर्थ कैंप विश्वविद्यालय गुड़गांव से आए प्रो. कल्याण बंदोपाध्याय, राजगिरी कॉलेज आॅफ सोशल साइंसेज केरल से आए प्रो. प्रमोद, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय देहरादून से आए वंश और कनिष्का, बेनेट विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा से आए प्रो. निशांत सिंह, शिव नादर विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा से आए प्रोफेसर देवमाल्य विश्वास ने भी छात्रों को संबोधित किया।
इस दौरान करियर लॉन्चर मेरठ की ब्रांच हेड रिया जावला ने जानकारी दी कि एक ही दिन में लगभग 430 साक्षात्कार आयोजित कर करियर लॉन्चर ने एक रिकॉर्ड कायम किया है। वहीं, छात्रों को प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेज में प्रवेश भी दिलवाया है, जो मेरठ के छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। करियर लॉन्चर के डायरेक्टर डॉ. विक्रांत जावला ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देने के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से आए शिक्षाविदों को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का संचालन वाणी और अनुपम ने संयुक्त रूप से किया। जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेंद्र गौतम, मनी कंसल, रजत मलिक, कोमल सारस्वत, नीलक्ष रस्तोगी, चंद्रकला, सोनू व विशाल आदि का सहयोग रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts