HomeAccident NewsMainpuri Accident: अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई कार, तीन की मौत, लखनऊ-आगरा...

Mainpuri Accident: अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई कार, तीन की मौत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

-

  • मरने वालों में नेपाल का दंपती भी।

मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह चालक को झपकी आने के बाद कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। हादसे में कार चालक नेपाल के रहने वाले दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से
मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र में सुबह करीब 7:30 बजे एक होंडा मोबिलियो कार लखनऊ की ओर से आगरा की तरफ जा रही थी। तभी करहल क्षेत्र में चालक को झपकी आ गई और अनियंत्रित हुई कार पुलिया से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलने के बाद सीओ करहल संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार में फंसे सभी पांच लोगों को बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया।

 

वहां कार चला रहे केदार प्रसाद अधिकारी, पत्नी सीता कुमारी निवासी हटिया हथौड़ा सब मेट्रो पॉलिटन सिटी 17 मकबानपुर नेपाल व एक अन्य महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शेष दो गं भीर घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मृतक दंपती की पहचान उनके पास मिले पासपोर्ट में अंकित फोटो आदि के आधार पर हुई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts