HomeAccident Newsदो ट्रकों के बीच फंसी कार, मासूम सहित दो की मौत, तीन...

दो ट्रकों के बीच फंसी कार, मासूम सहित दो की मौत, तीन लोग घायल

-

– दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा, दो ट्रकों के बीच फंसी कार; तीन लोग घायल।

रामपुर। दिल्ली-लखनऊ हाईवे 24 पर एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों से भरी यात्रा को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार दो ट्रकों के बीच फंसी कार में एक बच्चा और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बुजुर्ग महिलाएं और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइंस के इंस्पेक्टर और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। साथ ही फायर ब्रिगेड टीम ने कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत की। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

 

 

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एडिशनल एसपी अनुराग सिंह ने बताया कि कार में कुल पांच लोग सवार थे। नूतन (56) पत्नी समरजीत, सूर्य प्रताप (30) पुत्र समरजीत, गिरीश कुमारी पत्नी रविंद्र सिंह, ऋतिक अरोड़ा (45) पुत्र अमित अरोड़ा, यथार्थ (3) साल, पुत्र अमित। हादसे में घायल यथार्थ और ऋतिक अरोड़ा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है।

एडिशनल एसपी अनुराग सिंह ने बताया कि कार सवार सभी लोग अलीगढ़ के निवासी थे और रुद्रपुर से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति ने मुरादाबाद से लिफ्ट ली थी, जो भी दुर्घटना में मारा गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts