HomeTrendingकार की टक्कर से हत्या के प्रयास का आरोप -

कार की टक्कर से हत्या के प्रयास का आरोप –

-

 कोर्ट आ रही महिला की कार को मारी टक्कर, कार्रवाई की मांग


मैनपुरी। एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है, जिसमें गांव के एक युवक पर घर में घुसकर धमकी देने और अगले दिन कार से टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने एसपी से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सौज निवासी पूनम पत्नी राजवीर सिंह ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 13 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने पति के साथ घर पर थीं। तभी अमित रंजन और गणेश नामक दो युवक उनके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कथित तौर पर कहा कि महिला पुलिस में शिकायत करती है, इसलिए उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

पीड़िता के अनुसार, अगले दिन 14 जुलाई को वह जिला न्यायालय में एक मामले की सुनवाई के लिए अपने पति और देवर पंकज व देवेश के साथ दो मोटरसाइकिलों से जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में एक वैगनआर कार, जिसे अमित रंजन चला रहा था और जिसमें तीन अन्य लोग भी सवार थे, लगातार उनकी मोटरसाइकिलों का पीछा करती रही। कार सवार कथित तौर पर गाली-गलौज कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

पूनम का आरोप है कि जैसे ही वे मूंगफली फार्म से दीवानी रोड पर पहुंचे, अमित रंजन ने जान से मारने की नीयत से दोनों मोटरसाइकिलों में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पूनम, पंकज और देवेश घायल हो गए। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने कार रोककर कहा कि इस बार बच गई, अगली बार नहीं बचेगी।

घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को सड़क किनारे सुरक्षित पहुंचाया और 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। पूनम का आरोप है कि उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसी कारण उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts