HomeTrendingदेर रात झमाझम बारिश, नाले में धंसी कार

देर रात झमाझम बारिश, नाले में धंसी कार

-

कई इलाकों में जलभराव और नाले ओवरफ्लो, आज भी बारिश के आसार


प्रयागराज। शनिवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवा के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके पहले शुक्रवार की दोपहर से शुरू हुई बारिश देरा रात तक होती रही। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

हालांकि बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। कई स्थानों पर नाले धंस गए। शांतिपुरम में नाला धंसने से वहां पर खड़ी कार उसमें धंस गई। जबकि गोविंदपुर के कई इलाकों में नाले ओवरफ्लो हो गए। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उमस में भी कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

आईएमडी ने पहले ही प्रयागराज के लिए मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी। दोपहर बाद मौसम अचानक बदला और जिले के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जो देर रात तक जारी रही।

बारिश से पहले शहर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन लगभग 70 प्रतिशत आर्द्रता के कारण लोगों को 40 डिग्री सेल्सियस जैसी उमस महसूस हो रही थी। बारिश के बाद तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts