HomeTrendingट्रैक्टर से कुचलकर घायल युवक की मौत

ट्रैक्टर से कुचलकर घायल युवक की मौत

-

खेत से काम कर लौटते समय हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम


एटा। खेत से काम कर लौट रहे 32 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को शुक्रवार देर शाम वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के बीसी गुलाबपुर निवासी प्रशांत (32) पुत्र जयप्रकाश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रशांत खेतों से काम करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन एटा स्थित मोर्चरी पहुंचे। प्रशांत अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का शुक्रवार रात पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts