HomeAccident Newsयमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार में लगी आग, जलते हुए...

यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार में लगी आग, जलते हुए निकले छह लोग, हालत गंभीर

-

  • जलते हुए निकले छह लोग, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती।

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार में आग लग गई। कार सवार लोगों को आग ने घेर लिया। वे जलते हुए कार से निकले। किसी तरह आग बुझाई गई। गंभीर जली अवस्था में सभी छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे माइल स्टोन 102 के समीप आगरा से नोयडा जा रही स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में भीषण आग लग गई। कार में सात लोग सवार थे, जिसमें छह लोग बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मथुरा के एक निजी अस्पताल में सभी को भर्ती कराया है।

यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार रात दो बजे करीब थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 102 के समीप ये हादसा हुआ। आगरा से नोएडा की तरफ जा रही कार अचानक से अनियत्रित होकर पलट गई। कार जैसे ही मार्ग पर घिसटी, तो उसमें आग लग गई। आग की लपटों में कार सवार मनोज, अनिल, राजेश, मायाराम, सुरेश और श्याम निवासी लाल कुआं राजगढ़ जनपद चुरू राजस्थान बुरी तरह झुलस गए।

हादसा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस और टोल कर्मियों ने गंभीर रूप से झुलसे लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। यमुना एक्सप्रेस वे टोल चौकी प्रभारी भुवनेश दीक्षित ने बताया कि हादसे में कार में आग लगने से छह लोग झुलसे हैं, जिसके बाद सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts