Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकारोबारी ने परिवार के साथ किया सुसाइड, कर्ज से परेशान था

कारोबारी ने परिवार के साथ किया सुसाइड, कर्ज से परेशान था

-

– बेटे को जहर देकर पति-पत्नी फंदे से लटके, कर्ज से परेशान था।

शाहजहांपुर। कारोबारी ने परिवार के साथ सुसाइड कर लिया। पहले अपने चार साल के बेटे को जहर दिया, फिर पति-पत्नी फंदे से लटक गए। बताया जा रहा है कि व्यापार में घाटा होने से कारोबारी परेशान था। बुधवार सुबह घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने खिड़की के झांककर देखा तो कमरे में दोनों के शव फंदे से लटके हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई। बेटा बेड पर अचेत पड़ा था। जबकि पति-पत्नी के शव अलग-अलग कमरे में फंदे से लटके हुए थे।

परिवार सभी को अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि कारोबारी का नाम सचिन ग्रोवर (35), पत्नी का नाम शिवांगी (30) है। बच्चे का नाम फतेह है। तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। घटना रोजा थाना क्षेत्र के दुर्गा एंकलेव कॉलोनी की है।

डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे को पहले पॉइजन यानी चूहे मारने की दवा दी गई। इसके बाद पति-पत्नी ने अलग-अलग कमरों में फंदा लगाकर सुसाइड किया। पत्नी की लाश बेडरूम में रस्सी के सहारे लटकी मिली। पति ड्राइंग रूम में फंदे से लटका हुआ था। पति का शव जमीन से टच कर रहा था। ऐसे में पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

सचिन की शहर में दो दुकानें पानीपत हैंडलूम के नाम से है। 2017 में घर के सामने रहने वाली शिवांगी के साथ लवमैरिज की थी। शिवांगी की मां संध्या मिश्रा ने बताया- बेटी ने 33 पन्नों का सुसाइड नोट भेजा था। इसमें आर्थिक परेशानी और कर्ज की बात कही है। मकान और गाड़ी का कर्ज बताया गया है। ये भी लिखा है कि मेरी वजह से आप लोग परेशान रहते हैं। अब आप लोग आराम से रहिएगा।

शाम को दोनों खूब मस्ती कर रहे थे

सचिन की भाभी ज्योति ग्रोवर ने बताया कि कल शाम को हम लोग मार्केट से आए तो देवर और देवरानी अपने बच्चे के साथ खूब मस्ती कर रहे थे। कहीं किसी तरह के तनाव जैसा कुछ नहीं समझ आया। वो मुझसे मोबाइल का चार्जर मांग कर ले गए थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts