Homeउत्तर प्रदेशMeerutसेंट्रल मार्केट में हुई व्यापार और भाजपा की तेहरवी !

सेंट्रल मार्केट में हुई व्यापार और भाजपा की तेहरवी !

-

– महिलाओं ने किया हवन, बोली सब कुछ खत्म हो गया, सरकार ने नहीं की बचाने की कोशिश।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सेंट्रल मार्केट में चल रहे प्रदर्शन के 13 वे दिन धरना दे रही महिलाएं भाजपा सरकार पर किया भरोसा और अपने खत्म हुए व्यापार को लेकर दोनों की तेहरवी का आयोजन किया। महिलाओं ने कल इस बात की घोषणा की थी। उनका कहना है कि उन्होंने 12 दिन तक अपनी सरकार के जनप्रतिनिधियों को समय दिया कि उनके लिए कुछ करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ ,इसलिए अब वह उनकी पहली कर उनका पूर्ण रूप से खत्म कर देगा। इसी क्रम में उन्होंने सुबह के समय सेक्टर 2 में हवन भी किया।

 

Central Market

 

व्यापारियों ने कहा कि जहां प्रदर्शन चल रहा है वह मेरठ में भाजपा का गढ़ है। हम पिछले 40 साल से यहां रह रहे हैं और तभी से भाजपा के कोर वोटर हैं। जिसके चलते हमने एक यकीन कर अपने जनप्रतिनिधियों से उम्मीद और गुहार लगाई थी कि वह हमारी मदद करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

हमारा कोई जनप्रतिनिधि जिसे हमने वोट देकर सदन में भेजने का काम किया उन्होंने हमारे हक में यहां तक आना भी उचित नहीं समझा। जिसके चलते हमरा भरोसा टूट गया है । अब हम खुले तौर पर यह ऐलान करते हैं कि सरकार से हमारा यकीन टूट गया है और सरकार ने हमारा भरोसा तोड़ दिया है इसलिए अब हमें इससे कोई मतलब नहीं है।

इसी के विरोध में उन्होंने बुधवार को सुबह 10 बजे हवन करते हुए दोपहर 12 बजे ब्रह्मभोज और 3 बजे शोक सभा आयोजित की।

अब विपक्ष का करेंगे स्वागत

महिलाओं ने कहा कि 12 दिन से सरकार और जनप्रतिनिधियों पर उम्मीद लगाकर हम यहां बैठे हैं कि वह हमें न्याय दिलाने में हमारी मदद करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब इस भरोसे और व्यापार के खत्म होने की तेहरवी करने के भी करने के साथ यह ऐलान करते हैं कि इस प्रदर्शन में विपक्ष या बाहरी लोग जो यहां आना चाहते हैं उनका समर्थन करेंगे और उनका स्वागत भी करेंगे।

प्रशासन ने दिए नोटिस

पुलिस और प्रशासन ने जो बाहरी लोगवहां प्रदर्शन में पहुंच रहे थे उनको न्यायालय की अवमानना का नोटिस भी दिया है। जिस पर व्यापारी और विपक्ष नेताओं का कहना है कि प्रशासन दबाव बनाकर यहां के निवासियों की बात को दबाकर यह प्रदर्शन खत्म करना चाहता है। इसीलिए ऐसा तानाशाह रवैया दिखाया जा रहा है कि कोई किसी के दुख में भी शामिल नहीं हो सकता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts