Homeउत्तर प्रदेशMeerutबड़ौत जाने के लिए बस का किराया बढ़ा

बड़ौत जाने के लिए बस का किराया बढ़ा

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेरठ से बड़ौत जाने के लिए यात्रियों को अब 22 रुपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। पुल निर्माण के चलते रूट डायवर्ट किया गया है। पूर्व में जो रूट निर्धारित किया गया था, उस पर परिवहन विभाग ने बसों का संचालन रोक दिया है। निजी बस आपरेटरों के विरोध के बाद ऐसा किया गया है।

मेरठ-खिवाई-बिनौली मार्ग से बसें बड़ौत जा रही हैं। इस रूट पर बसों को 71 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ रही है और किराया 98 रुपये हो गया है। सामान्य रूट मेरठ-बरनावा, दूसरी बार रूट बदलने पर 98 रुपये हुआ किराया, अब तीसरी बार रूट बदलने की तैयारी बिनौली और बड़ौत है जो पुल निर्माण के चलते बंद कर दिया गया है। इसका किराया 76 रुपये था। बीच में कुछ दिन मेरठ-खिवाई-पुट्टी होते हुए बसें चलाई गई, जिस पर निजी बस आपरेटरों के विरोध के बाद संचालन बंद कर दिया गया।

वर्तमान रूट पर भी बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है। चूंकि नौ किलोमीटर तक सड़क संकरी है। खिवाई मोड, भूनी, दाहा, बरनावा, बिनौली होते हुए नया सर्वे किया गया है। इस रूट पर बसों को 102 किलोमीटर चलना होगा। जिससे किराया करीब 130 रुपये हो जाएगा।

बागपत जाने वाली बसें टटीरी तक जाएंगी: मेरठ से बागपत जाने वाली बसों को अब टटीरी तक चलाया जाएगा। यहां भी पुल का निर्माण हो रहा है। टटीरी का स्टापेज छह ज किलोमीटर पहले है। एआरएम एसपी ग सिंह ने बताया कि बागपत जाने वाली प बसों को टटीरी तक ही संचालित स किया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts