Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrबुलंदशहर: नरौरा चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों...

बुलंदशहर: नरौरा चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में अलर्ट

-

– नरौरा बैराज से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा।

बुलंदशहर। नरौरा चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते 24 घंटों में करीब 20 हजार क्यूसेक की वृद्धि दर्ज की गई, जिसके बाद शुक्रवार को जलस्तर दो लाख क्यूसेक को पार कर गया। बैराज पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

गंगा बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बैराज से डाउनस्ट्रीम में 2 लाख 600 क्यूसेक प्रति सेकंड जल की निकासी की जा रही है, जबकि गत दिवस यह निकासी 1 लाख 81 हजार 902 क्यूसेक थी। बैराज से निकली एलजीसी नहर में 6038 तथा पीएलजीसी नहर में 6433 क्यूसेक जल प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है।

हालांकि, अभी बैराज का जलस्तर मीडियम फ्लड की श्रेणी में है, लेकिन बैराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी की निकासी डाउनस्ट्रीम में होने पर जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच जाता है।
उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि गंगा नदी के बढ़ते स्तर पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। बैराज नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित जनपदों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नदी के किनारे बसे गांवों के लोग सतर्क रहें और प्रशासनिक निदेर्शों का पालन करें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts