spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident NewsBulandshahr Accident: खुर्जा हाईवे पर दो हादसों में दो लोगों की हुई...

Bulandshahr Accident: खुर्जा हाईवे पर दो हादसों में दो लोगों की हुई मौत, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

-

– अगवाल फ्लाईओवर के पास पांच मिनट में आधा दर्जन घायल।

बुलंदशहर। खुर्जा-गाजियाबाद हाईवे पर अगवाल फ्लाईओवर के पास बीती रात हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डायल 108 के प्रोग्राम मैनेजर सर्वोत्तम यादव ने बताया कि अगवाल फ्लाईओवर के पास महज पांच मिनट के अंतराल पर दो अलग-अलग हादसे हुए।

पहले हादसे में अलीगढ़ जा रही एक पिकअप गाड़ी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। ट्रक खुर्जा की तरफ कट ले रहा था, जिससे यह भिड़ंत हुई। पिकअप में सवार पांच लोगों में से चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मोहम्मद यूसुफ (55), भूरा (53), रजत (30) और मुन शरीफ (28) के रूप में हुई है।

मौके पर मौजूद राहगीर बेदराम ने तत्काल 108 कंट्रोल रूम को सूचना दी। एंबुलेंस (ईएमटी जितेंद्र कुमार और पायलट विवेक कुमार) तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। डायल 112 के पुलिसकर्मियों की मदद से घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया। उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए खुर्जा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं दूसरा एक्सीडेंट में हाइवे स्थित अगवाल तिराहा पर आमने सामने से आ रहे इको गाड़ी ओर थ्री वीलर टेंपो आपसे में टकरा गए। एक्सिडेंट में घायल राहगीर प्रमोद ने तत्काल कंट्रोल रूम 108 को सूचना दी, सूचना मिलते ही नजदीकी दो एम्बुलेंस को असाइन किया गया। इस दौरान एमटी मनवीर और पायलट रौदाश ने तीन मरीज को एम्बुलेंस में शिफ्ट कराया जिसमें कलुआ नाम के व्यक्ति की हादसे मेंमृत्य हो गई।

मरीज मदन उम्र 45 साल , जितेंद्र उम्र 30 को स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी एम्बुलेंस के माध्यम से तीन मरीज को एम्बुलेंस में शिफ्ट कराया गया। जिसमें मरीज संजय सिंह उम्र 38 साल , विमलेश उम्र 40 साल ,पुष्पा देवी 32 साल थे। जिसमें से एक तकरीबन 70 साल की एक महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बाकी सभी मरीजों को एम्बुलेंस के द्वारा सरकारी अस्पताल सरकारी खुर्जा में भर्ती कराया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts