Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrबुलंदशहर: मनचले ने युवती के साथ की अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर: मनचले ने युवती के साथ की अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

-


बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ मनचले ने छेड़छाड़ की। आरोपी युवती को बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गया तथा वहां पर युवती के साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की। युवती ने थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दूसरे समुदाय से है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के निवासी युवती ब्यूटी पार्लर से ड्यूटी कर घर के लिए निकली थी। बताया जाता है कि दूसरे समुदाय का एक युवक युवती को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठकर सुनसान इलाके में ले गया तथा युवती के साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की।

वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकली तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन युवती को साथ लेकर थाने पहुंचे तथा उन्होंने थाने में घटना की तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक शादाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि आरोपी इससे पहले भी पीड़िता से छेड़छाड़ कर चुका है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts