Homeउत्तर प्रदेशMeerutभैंसा बुग्गी सवार घायल हालत में पहुंचा थाने, मारपीट का लगाया आरोप,...

भैंसा बुग्गी सवार घायल हालत में पहुंचा थाने, मारपीट का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

-

  • घायल अवस्था में थाने पहुंचा भैंसा बुग्गी सवार ने लगाया मारपीट का आरोप।
  • आरोप है बाइक गिरने पर युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की।

शारदा रिपोर्टर

दौराला। लोईया गांव निवासी एक भैंसा बुग्गी सवार ने गांव के ही एक युवक पर परिवार के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। घायल हालत में थाने पहुंचे पीड़ित ने तहरीर दी।

लोईया गांव निवासी मिंटू ने बताया कि वह किराए पर भैंसा बुग्गी चलाने का कार्य करता है। शनिवार को वह अपनी भैंसा बुग्गी लेकर जा रहा था। अचानक इस दौरान उसका भैंसा बिदक गया और बुग्गी पीछे हो गई, जिस कारण पीछे खड़ी गांव निवासी युवक की बाइक गिर गई।

आरोप है कि बाइक गिरने पर युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित मिंटू ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts