Homepolitics newsBSP नेता आकाश आनंद ने अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और...

BSP नेता आकाश आनंद ने अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

-

आकाश आनंद ने अमित शाह पर क्या कहा?


UP Politics: बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे और BSP नेता आकाश आनंद ने गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा हैं।

BSP नेता आकाश आनंद ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ” करोड़ों शोषितों, वंचितों और गरीबों के लिए बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी भगवान ही हैं। लेकिन वोटों के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करना आज कल एक फैशन हो गया है। पहले देश के गृह मंत्री अमित शाह जी ने संसद में उनका अपमान किया, फिर राहुल गांधी जी व प्रियंका गांधी जी ने हमारी नीली क्रांति को फैशन शो बनाया और उसके बाद अरविंद केजरीवाल जी ने बाबा साहेब की छवि के साथ छेड़छाड़ की। देश के दलित, शोषित, वंचित उपेक्षितों के आत्म-सम्मान के लिए बीएसपी का मिशन जारी रहेगा। गृहमंत्री अमित शाह जी को पश्चाताप करना ही पड़ेगा। उन्होंने आगे एक टैग कर लिखा कि #बाबासाहेब_हमारे_भगवान_हैं  .”

बता दें, संसद का शीतकालीन सत्र खत्म हो चुका है लेकिन सत्र के दौरान गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान पर राजनीति अभी भी जारी है। BSP के आंदोलन और प्रदर्शन के बीच उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद विपक्ष पर जमकर भड़के हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर आकाश आनंद ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts