HomeSports Newsभाई मैं फोटो खिंचवाने के पैसे लेता हूं', वैभव सूर्यवंशी ने रखी...

भाई मैं फोटो खिंचवाने के पैसे लेता हूं’, वैभव सूर्यवंशी ने रखी डिमांड

-

नई दिल्ली । IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी जहां एक तरफ मैदान पर अपने बल्ले से धमाल मचा रहे हैं, वहीं मैदान के बाहर भी उनका एक मजेदार अंदाज सुर्खियां बटोर रहा है। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने हाल ही में एयरपोर्ट पर फैंस के साथ ऐसा मजाक किया, जिसे देखकर हर कोई मुस्कुरा उठा।

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के स्टार बल्लेबाज सूर्यवंशी इस सीजन लगातार शानदार पारियां खेलकर चर्चा में हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बच्चाों के साथ प्रैंक करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले एयरपोर्ट पर सूर्यवंशी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें कुछ बच्चे उनसे फोटो लेने के लिए आए। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- भाई, मैं फोटो लेने का पैसा लेता हूं। सही बोल रहा हूं भाई। यह सुनकर बच्चे हैरान रह गए और वापस जाने लगे। तभी सूर्यवंशी ने उन्हें वापस बुलाया और कहा- मैं 100 रुपये लेता हूं, पूरे दोगे तो बोलो। इसके बाद एक बच्चे ने तुरंत 200 रुपये देने की पेशकश कर दी, जिसके बाद सूर्यवंशी ने खुलासा किया कि यह सिर्फ एक मजाक था। वैभव की ये बात सुनकर बच्चों के चेहरे पर राहत और मुस्कान दोनों आ गई। इस मजाकिया घटना का वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने एक्स पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार की थी और पहले चार मैच जीते थे, लेकिन अब टीम मिड-सीजन में थोड़ी लड़खड़ाती नजर आ रही है। हालांकि, सूर्यवंशी की धमाकेदार पारियां लगातार उम्मीद जगा रही हैं, लेकिन टीम को जीत की राह पर लौटने के लिए सामूहिक प्रदर्शन की जरूरत है। पिछले सीजन में शानदार डेब्यू के बाद इस बार भी वैभव ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। हाल ही में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 57 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर टीम को 228/6 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, उनकी इस शानदार पारी के बावजूद टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts