HomeTrendingविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी

विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी

-

गांव के लोगों ने बताया घर में होता था झगड़ा, मानसिक रूप से परेशान थी


बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के हलुवइया चक गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को पीआरवी के माध्यम से जानकारी मिली कि ग्राम हलुवइया चक निवासी रूमन भारती (30 वर्ष), पत्नी धनीराम ने अपने घर में फांसी लगाई है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है।

बताया गया है कि महिला पिछले कुछ समय से घरेलू विवादों के कारण मानसिक रूप से परेशान थी। सूचना मिलते ही परसरामपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर उसे कब्जे में लिया। मामले की गहन जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी सूचित किया गया है ताकि आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें।

थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts