HomeEducation NewsMeerut: बीपीएड एंड स्पोर्ट्स को मिली मान्यता

Meerut: बीपीएड एंड स्पोर्ट्स को मिली मान्यता

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित मेरठ कॉलेज सदैव से ही खेल गतिविधियों का केंद्र रहा है। विक्टोरिया पार्क स्थित विभिन्न खेल अकादमी मेरठ कॉलेज को खेलों का केंद्र बिंदु बनाती है। मेरठ कॉलेज में देश को अनेक ओलंपिक एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं।
आज से 3 वर्ष पहले डॉ. ओ.पी. अग्रवाल एवं प्राचार्य प्रोफेसर युद्धवीर सिंह के कार्यकाल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12वीं पास खिलाड़ियों हेतु बैचलर आॅफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स नामक 3 वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम प्रारंभ किया गया था।

यह पाठ्यक्रम खिलाड़ियों के लिए बहुत ही उपयोगी है क्योंकि इसमें उन्हें शारीरिक शिक्षा एवं खेलों से संबंधित विषय ही पढ़ने होते हैं। इस वर्ष सचिव विवेक गर्ग एवं प्राचार्य प्रोफेसर युद्धवीर सिंह के कार्यकाल में इस पाठ्यक्रम की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से स्थाई मान्यता प्राप्त हो गई है।

इस अवसर पर मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ ओपी अग्रवाल, प्रबंध समिति के सचिव विवेक गर्ग और प्राचार्य प्रोफेसर युद्धवीर सिंह ने शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो योगेश कुमार, डॉ विपिन, डॉ संदीप आदि को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts