लखीमपुर खीरी। भीरा थाना क्षेत्र के जंगल नंबर-7 (इमलिया फार्म) में शुक्रवार को युवक का शव जामुन के पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान विशाल पुत्र रमेश के रूप में हुई है, जो होली के दिन से लापता बताया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।


