HomeCRIME NEWSयुवक का शव फांसी पर लटका मिला

युवक का शव फांसी पर लटका मिला

-

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, ग्रामीणों ने जंगल में देखा


बुलंदशहर। डिबाई क्षेत्र के इंदौर खेड़ा जंगल में बुधवार सुबह 26 साल के रोहित पुत्र राजकुमार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। रोहित भीमपुर गांव का रहने वाला था। बुधवार को ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी शुभेंद्र कुमार सिंह, डिबाई इंस्पेक्टर और दौलतपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार राजपूत भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर जरूरी सबूत इकट्ठे किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के परिजन और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। दौलतपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार राजपूत ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। सबूतों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। दोषियों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts