spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, February 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsरेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, पुलिस कर रही शिनाख्त का...

रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, पुलिस कर रही शिनाख्त का प्रयास

-

हरदोई। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में खदरा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव एक युवक और युवती के हैं। गुरुवार तड़के हुई इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

 

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पौने तीन बजे पुलिस को सूचना मिली थी। खदरा फाटक के पास पिलर नंबर 1173 पर दो शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े हैं।

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है, जिसमें यह हादसा है या आत्महत्या। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन की कार्यवाही भी की है। शव युवक और युवती के होने से पुलिस प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की भी संभावना मानकर चल रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts