Homeउत्तर प्रदेशMeerutजल निकासी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

जल निकासी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

-

  • आधा दर्जन लोग घायल।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। शुक्रवार को भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान के पतनाले का पानी पड़ोसी के मकान में गिरने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडे और पथराव हो गया। मारपीट और पथराव में महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। वही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

भावनपुर के शिव शक्ति नगर निवासी विनोद शर्मा का जयभीम नगर में मकान बन रहा है। जानकारी के अनुसार विनोद शर्मा के मकान के सामने पड़े रेत को लेकर उसका पड़ोस में रहने वाले पंकज से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को विनोद के मकान के पतनाले से पंकज के घर में पानी गिरने लगा। पंकज ने विरोध जताया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। जिसके बाद महिलाएं भी बीच में कूद पड़ीं। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। वहीं, छतों से पथराव भी किया गया। घटना के चलते इलाके में हड़कंप मच गया। उधर, मारपीट और पथराव में एक पक्ष से विनोद, रोहित और मोहित। वहीं, दूसरे पक्ष से पंकज, बबीता, भावना,घायल हुए।

जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उधर, दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts