Homeउत्तर प्रदेशMeerutब्लैक आउट: मेरठ में बजेगा सायरन और फिर छा जाएगा हर तरफ...

ब्लैक आउट: मेरठ में बजेगा सायरन और फिर छा जाएगा हर तरफ अंधेरा

-

– शासन के निर्देश पर डीएन इंटर कॉलेज में होगा हवाई हमले की तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आज 10 मिनट के लिए ब्लैकआउट होगा। यानि 10 मिनट के लिए शहर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। इसके साथ ही एक सायरन भी बजेगा, जिसको सुनकर जरा भी घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि सहयोग करने की आवश्यकता है। यह आम जनमानस की सुरक्षा के लिए किया जाने वाला एक मॉक ड्रिल है।

 

Meerut Mock Drill News

 

दरअसल, शासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के अधिकांश सभी जनपदों में यह मॉक ड्रिल रहेगा, जिसके लिए शाम 6 बजे 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। जैसे ही सायरन बजेगा, वैसे ही पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा जाएगा।

डीएन इंटर कॉलेज में यह मॉक ड्रिल होगा। शाम 6 बजे का वक्त निर्धारित किया गया है। सिविल डिफेंस के सायरन बजते ही मॉक ड्रिल शुरू हो जाएगा। ऊंची नीची आवाज में सायरन बजेगा। यह हवाई हमले की सूचना देता है। इसके तुरंत बाद विद्युत विभाग बिजली कट कर देगा और पूरे शहर में एक साथ ब्लैकआउट यानी अंधेरा छा जाएगा।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह बताते हैं कि ब्लैकआउट एक आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था है। यह मुख्य रूप से हवाई हमले होने की स्थिति में किया जाता है। इसका उद्देश्य आबादी वाले क्षेत्र की पहचान छुपाना होता है। खासकर आपदा या युद्ध जैसी स्थिति के लिए ब्लैकआउट किया जाता है।

ब्लैकआउट के समय जनता का दायित्व

सबसे पहले प्रत्येक व्यक्ति अपने घर और प्रतिष्ठा में जल रही छोटी से छोटी लाइट बंद कर दे।
खिड़की दरवाजों को परदे से पूरी तरह ढक लें।
केवल इमरजेंसी की स्थिति में ही मामूली लाइट का इस्तेमाल करें।
घर व प्रतिष्ठा में मौजूद लोग एक कमरे में सुरक्षित बैठ जाए।
वाहन चला रहे हैं तो उसको बंद कर सड़क किनारे खड़े हो जाएं और हेडलाइट का बिल्कुल प्रयोग ना करें।
सिविल डिफेंस या प्रशासन के अगले निदेर्शों का इंतजार करें।
ब्लैकआउट की तैयारी पूरी
मेरठ में ब्लैकआउट के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व फ सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएन इंटर कॉलेज में यह मॉक ड्रिल होगी।
सिविल डिफेंस, दमकल विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नागरिक पुलिस की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts