Homeउत्तर प्रदेशMeerutसपा सांसद अजेंद्र के बयान पर भड़के भाजपाई, मेरठ कलक्ट्रेट पर जमकर...

सपा सांसद अजेंद्र के बयान पर भड़के भाजपाई, मेरठ कलक्ट्रेट पर जमकर किया विरोध प्रदर्शन

-

– पीएम मोदी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर भाजपाइयों ने की कार्रवाई की मांग।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। उत्तर प्रदेश के महोबा में विरोध प्रदर्शन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी को भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने सपा सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

 

 

यह कार्रवाई भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस द्वारा की गई है। लेकिन, इसी कड़ी में पीएम मोदी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के विरोध में गुरुवार को भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकतार्ओं ने कलक्ट्रेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपा।

 

 

ज्ञापन सौंपते हुए भाजपाइयों ने कहा कि सपा सांसद पर आरोप है कि उन्होंने जन समस्याओं को लेकर आयोजित प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री को गाली दी और उन्हें ‘देश विरोधी’ कहा। जिसे भाजपाई ही नहीं देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले सांसद के खिलाफ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की चुप्पी साफ बताती है, उनकी पार्टी में संस्कारों की कमी है।

 

 

प्रदर्शन करने वालों में राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई, जिला अध्यक्ष हरवीर पाल सिंह, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी डा धर्मेंद्र भारद्वाज, निवर्तमान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts