spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowभाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम घोषित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम घोषित

-

– तीन दिन तक कार्यक्रम चलेंगे, 14 को घोषणा।

लखनऊ। यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम तय हो गया है, जिसकी प्रमुख तारीखों की आज आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। पार्टी के लखनऊ मुख्यालय से जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा और अंतिम दिन ही प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाएगा।

 

भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 12 दिसंबर को प्रदेश परिषद सदस्य की सूची प्रकाशित की जाएगी एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम का प्रकटीकरण होगा। इसके बाद 13 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव और राष्ट्रीय परिषद सदस्य का नामांकन होगी। इसी दिन नामांकन पत्री की स्क्रूटनी और नामांकन पत्र वापसी भी होगी।

अगले दिन 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। पत्र के अनुसार, यदि आवश्यक हुआ तो मतदान प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।
गौरतलब है कि भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन के चुनाव अधिकारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए 13 दिसंबर को दोपहर एक बजे दो बजे तक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

इस चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े भी लखनऊ आ रहे हैं। उनकी निगरानी में ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। केंद्रीय चुनाव अधिकारी व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 14 दिसंबर को चुनाव की प्रकिया पूरी करेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts