Tuesday, June 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा पार्षद उत्तम सैनी फिर चर्चा में

भाजपा पार्षद उत्तम सैनी फिर चर्चा में

– एक व्यक्ति को पीटने का वीडियो हो रहा वायरल


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। नगर निगम वार्ड 44 के पार्षद उत्तम सैनी एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वह सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस सात सेकंड की वीडियो में वार्ड 44 से भाजपा पार्षद उत्तम सैनी एक व्यक्ति को पीटते दिखाई दे रहे है।

हालांकि, यह वीडियो कब का है इस बार की अभी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित पक्ष ने इस मामले में थाना सिविल लाइन में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

वहीं भाजपा पार्षद उत्तम सैनी का मारपीट के मामले में कहना है कि यह वीडियो पुरानी है। जिसके साथ मारपीट होती नजर आ रही है, वह एक डेरी संचालक है। जो गाय भैंसों का दूध निकाल कर उन्हें रोजाना क्षेत्र में छोड़ देता है। इस बात की शिकायत लेकर कई क्षेत्रवासी उनसे शिकायत कर चुके हैं। जिसके बाद वह जब डेरी संचालक के पास पहुंचे और बातचीत करनी चाही, तो उक्त डेरी संचालक ने मारपीट शुरू कर दी। उत्तम सैनी का कहना है कि उन्होंने सिविल लाइन थाने में डेयरी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments