Homeउत्तर प्रदेशMeerutसाइबर कैफे से बनने वाले जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अवैध !

साइबर कैफे से बनने वाले जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अवैध !

-

  • नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने की आम जनता से अपील,
  • निगम की ई-सेवा से जारी हो रहे प्रमाणपत्रों पर सवाल।

शारदा न्यूज, मेरठ। शहर की जनता को अपने जन्म-मृत्यु प्रमापत्र बनवानें के लिये नगर निगम ही जाना होगा। साइबर कैफे पर होने वाले रजिस्ट्रेशन पर जो प्रमाणपत्र जारी हो रहें है उनपर सवाल उठने लगे है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी गजेन्द्र सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वह साइबर कैफे के बजाए निगम से ही अपने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाए।

नगर निगम में पिछले कुछ दिनों से रोजाना पांच से छह फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र पहुंच रहे है। जिसके बाद निगम ने यह कदम उठाया है कि अब जितने भी प्रमाणपत्र रजिस्ट्रेशन के लिए आएंगे वह निगम में ही रजिस्टर्ड होगे। बताया जा रहा है पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी वेबसाइट बंद है जिससे आवेदकों के प्रमाणपत्र फर्जी है या सही है इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। पहले जो भी प्रमाणपत्र जारी होता था तो उसपर यूपी सरकार की वेबसाई जारी होती थी। जिसपर जाते ही प्रमाणपत्र की सत्यता का पता चल जाता था। अब करीब एक माह से नगर निगम ग्रह मंत्रालय की गाइडलाइनों का पालन करते हुए जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर रहा है। इस प्रक्रिया मेंं सिटी मजिस्ट्रेट की अनुमति अनिवार्य है।

अब भारत सरकार की वेबसाइट के साथ प्रमाणपत्र पर क्यूआर कोड भी जारी किया जा रहा है जिसे स्कैन करते ही आवेदक का पूरा डाटा सामने आ जाता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts