HomeCRIME NEWSमेरठ में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी को मारी गोली,...

मेरठ में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर

-


शारदा न्यूज रिपोर्टर।

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र रशीद नगर में घर में बैठे कपड़ा कारोबारी को दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से कारोबारी घटनास्थल पर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कारोबारी को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने कारोबारी को बागपत रोड स्थित केएमसी अस्पताल मैं रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस। आरोपी बदमाशों की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

रशीद नगर जोगियों वाली निवासी दानिश पुत्र खालिद की लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित लिसाड़ी रोड पर कपड़े की दुकान है। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे दानिश अपने घर के आंगन जल रही अंगीठी के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान दो युवक बाइक पर पहुंचे और दानिश को आवाज देकर बाहर बुलाया जैसे ही दानिश अपने गेट पर पहुंचा तभी अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दानिश को गोली मार दी। गोली लगने से दानिश घटना स्थल पर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दानिश को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां से डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए केएमसी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं घटना की सूचना पाकर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिवार वालों से जानकारी लेने के बाद अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

दानिश के पिता खालिद का कहना है कि पास के ही रहने वाले लोगों से लेनदेन को लेकर उनका विवाद चल रहा है। दानिश के पिता ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तहरीर आने के बाद मुकदमा कायम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts