HomeTrendingडिवाइडर से टकराई बाइक, दो छात्रों की मौत

डिवाइडर से टकराई बाइक, दो छात्रों की मौत

-

दोनों की अस्पताल में हुई मौत, एक घायल सफदरजंग अस्पताल में भर्ती


नोएडा। प्राधिकरण के आॅफिस के सामने सेक्टर 96 अंडरपास में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल रेफर किया। एक युवक की और मौत हो गई। तीसरे का इलाज अब भी सफदरजंग असपताल किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सेक्टर 81 सलारपुर से दो बाइक से पांच छात्र सेक्टर 46 भवानी शंकर इंटर कॉलेज में एडमिशन के लिए दसवीं कक्षा का फॉर्म लेने गए थे। वापस आते समय एक बाइक पर तीन और दूसरे पर दो सवार होकर सेक्टर 45 सदरपुर की तरफ से सेक्टर 96 अंडरपास की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेजगती से एक बाइक डिवाइडर से जा टकराई। घटना में तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुलशन (17) को डॉक्टरों ने मृत्य घोषित कर दिया। वहीं दो को सफदरजंग दिल्ली भेज दिया गया। वहीं चंदन (28) की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरे छात्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि बाइक अनियंत्रित होकर अंडरपास में डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts