HomeAccident Newsगाजियाबाद में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे

गाजियाबाद में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे

-

दिल्ली रुट पर हुआ हादसा, 16 ट्रेनें रद्द, 53 ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित


गाजियाबाद। दिल्ली मार्ग पर मंगलवार तड़के कोयले से भरी मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उत् ार गए। हादसा करीब 2 बजकर 36 मिनट पर हुआ। सूचना पर रेलवे के डीआरएम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

उच्च अधिकारियों ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।जिसके बाद ट्रेनों के रूट में चेंज किया गया है। जहां लंबी दूरी की ट्रेनों को नई दिल्ली सदर बाजार व पुरानी दिल्ली- शाहरा से चलाया जा रहा है।

गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में कोयले से भरी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे। इससे कोयला ट्रैक पर बिखर पड़ा। जिसके बाद ट्रैक बाधित हो गया। इस दौरान आनन फानन में कई ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा। दिल्ली व नई दिल्ली के रास्ते 24 ट्रेनों का रूट बदला गया है। 16 पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गईं हैं। 5 पैसेंजर ट्रैन आंशिक रूप से रद्द कर दी गई।

मुरादाबाद डिविजन और एनसीआर से आनंद विहार जाने वाली 8 ट्रेनों काा समय बदला गया है। कुल 53 ट्रेन प्रभावित हुई हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts