spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident NewsLakhimpur kheri Accident: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, एक ही परिवार के तीन...

Lakhimpur kheri Accident: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, एक ही परिवार के तीन की मौत

-

– पलिया में बहन के घर से आते समय हुआ हादसा, दो चचेरे भाईयों सहित भतीजे की गई जान


लखीमपुर-खीरी। पलिया क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। थाना सम्पूर्णानगर क्षेत्र के ग्राम त्रिकौलिया के युवक दीपक (पुत्र बालकराम) उम्र 25, किशोर विशाल (पुत्र जमुना प्रसाद) उम्र 17 और बालक निहाल (पुत्र ननकू) उम्र 13 बाइक से पलिया से अपने घर लौट रहे थे। तीनों एक ही परिवार के हैं। वह अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। त्रिकौलिया गांव के पास उनकी बाइक सामने जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, तीनों लोग बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी त्रिकौलिया गांव के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस तीनों को पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। परिजनों की तहरीर नहीं मिलने पर इस मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली और चालक पुलिस के कब्जे में है।

सूचना मिलने पर तीनों के परिवारों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोग रोते-बिलखते अपने बच्चों को आखरी बार देखने के लिए तड़प रहे हैं। गांव में भी तीनों की मौत के बाद लोग घर पर संवेदना जताने पहुंच रहें है। पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक (पुत्र बालकराम) उम्र 25 की शादी 8 साल पहले हो गई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। वह मिस्त्री का काम करके अपना घर चलाता था। घर में पिता और मां भी हैं। दीपक की दो बहनें हैं। जिनमें से एक से वह मिलकर वापस आ रहा था।

वहीं मृतक विशाल (पुत्र जमुना प्रसाद) उम्र 17 दीपक के चाचा का बेटा था। दोनों लोग साथ में दीपक की बहन के घर से आ रहे थे। विशाल कक्षा 9 तक पढ़ा था। जनसेवा केंद्र में काम करके अपना घर चला रहा था। गरीब परिवार का होने से उसे पढ़ाई-लिखाई का मौका नहीं मिला। विशाल के भी माता-पिता किसानी करके अपने बच्चों का पेट पाल रहे थे। विशाल के बड़े भाई अरुन की 1 मई को शादी भी हुई थी, घर में खुशियों का माहौल था। सारी खुशियाँ मातम में बदल गयीं।

तीसरा मृतक एक 13 साल का बालक निहाल (पुत्र ननकू) था। वह अपने दोनों चाचा के साथ बुआ के घर से लौट रहा था। इस सड़क हादसे में उसकी भी जान चली गई। वह भी गरीब परिवार से था और उसके माता-पिता भी किसानी करके घर चला रहे थे। गरीबी के कारण वह भी इतनी-सी उम्र में मजदूरी करके अपने परिवार की मदद कर रहा था। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts