Homeउत्तर प्रदेशBaraut Newsभाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत का बड़ा बयान, बोले- ईवीएम से मतदान होने...

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत का बड़ा बयान, बोले- ईवीएम से मतदान होने पर भाजपा को हराना मुश्किल

-

  • ईवीएम से मतदान होने पर भाजपा को हराना मुश्किल: नरेश टिकैत

बड़ौत। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि ईवीएम से होने वाले मतदान में भाजपा को हराना मुश्किल है। इसलिए कि इस बार फिर तीसरी बार देश में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार का किसानों की बिजली, पानी व बकाया भुगतान, निराश्रित गोवंश की समस्याओं पर ध्यान नहीं है। किसान परेशान हैं।

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत रविवार को बिजरौल रोड पर एक प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समय देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। छह चरणों का मतदान हो चुका है। अंतिम चरण बाकी है। छह चरणों में मतदान का प्रतिशत कम होने का कारण लोगों का सरकारों से विश्वास कम होना है। इस समय देश में किसान, मजदूर, युवा से लेकर हर वर्ग परेशान चल रहा है। महंगाई चरम पर है। बकाया गन्ना समय पर नहीं हो रहा है। आवारा गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इसके बाद भी देश में भाजपा की सरकार बनेगी। देश में जब तक ईवीएम से चुनाव होगा तब तक भाजपा को कोई हरा नहीं सकता।

इस मौके पर प्रवीण खोखर, उपेंद्र तोमर, हरेंद्र दांगी, जितेंद्र कंडेरा शामिल रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts