spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSBig News Meerut: पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार,...

Big News Meerut: पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, खेत में घिरने पर पुलिस के ऊपर ताना तमंचा, बीड़ी जलाकर पी, फिर कार में बैठा

-

– खेत में घिरने पर पुलिस के ऊपर ताना तमंचा, बीड़ी जलाकर पी, फिर कार में बैठा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस पर तमंचा ताने नजर आ रहा है। इस दौरान पुलिस उसे समझाकर सरेंडर करने के लिए कहती रही। पुलिसकर्मियों ने कहा- आप सरेंडर कर दो, हम आपके साथ हैं, कुछ नहीं होगा। बीच-बीच में युवक पानी भी पीता रहा।

 

Sunil murder case: मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में रामराज में दिनदहाड़े मर्डर करने वाला आरोपी प्रदीप धीमान गिरफ्तार

Video News || Meerut || SHARDA EXPRESS

 

गन्ने के खेत में पुलिस और आरोपी के बीच काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। आखिरकार आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस की गाड़ी में बैठने से पहले आरोपी ने बीड़ी जलाकर पी। इस दौरान पुलिसकर्मी गाड़ी के पास खड़े रहे। बीड़ी पीने के बाद आरोपी गाड़ी में बैठ गया, जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई।

 

 

वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद गुरुवार दोपहर पुलिस ने युवक का शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे नहीं हटेंगे। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब 40 मिनट बाद पुलिस के आश्वासन पर परिजन मान गए और जाम खुलवा दिया गया।

आरोपी ने पत्नी के प्रेमी को दिनदहाड़े मारी थी गोली: दरअसल, बुधवार को दिनदहाड़े सुरेंद्र नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी और लिव-इन पार्टनर सुरेंद्र को लगातार दो गोलियां मारीं और मौके से फरार हो गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 39 सेकेंड के वीडियो में आरोपी युवक को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। इसके अलावा आरोपी का करीब चार मिनट का एक और वीडियो भी सामने आया है।

इस वीडियो में आरोपी प्रदीप बाइक चलाते हुए खुद वीडियो बना रहा है। वह हत्या की बात कबूल करते हुए अपनी पत्नी को भी मारने की धमकी देता नजर आ रहा है। पुलिस आरोपी पति प्रदीप की तलाश में जुटी है। घटना रामराज के बहसूमा थाना क्षेत्र की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts