HomeEducation Newsभगवती कालेज के छात्रों ने देखा राष्ट्रीय संग्रहालय

भगवती कालेज के छात्रों ने देखा राष्ट्रीय संग्रहालय

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सिवाया स्थित भगवती कालेज आफ एजूकेशन के बीएबीएड एवं बीएलएड के अंतिम वर्ष के छात्राओं ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण किया। जहां छात्र-छात्राओं ने 5000 वर्ष पुराने भारतीय सभ्यता के प्रतीक चिन्हों का अवलोकन किया। जिसमें हडप्पा सभ्यता की अनेक वस्तुएं एवं ताम्र मूर्तियों को देखा और प्राचीन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों के बारे में विस्तार से जानने का अवसर प्राप्त किया।

इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने इण्डिया गेट का भ्रमण किया। तत्पश्चात राष्टपति भवन स्थित अमृत उद्यान का भ्रमण किया शैक्षिक भ्रमण में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षा विभाग के शिक्षकगण जिनमें डाक्टर राजीव शर्मा, सुशील शर्मा, प्रशान्त, आशा, सोनिया, अलका, सुनीता, डाक्टर अनीता, शीतल, अजय, आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts