Homeउत्तर प्रदेशVaranasiहोलिका दहन पर भद्रा का साया, देर रात तक मिल रहा मुहूत

होलिका दहन पर भद्रा का साया, देर रात तक मिल रहा मुहूत

-

– सुबह 10:02 बजे शुरू होकर रात में 10:37 तक रहेगी भद्रा, इसके बाद होगा होलिका दहन।


वाराणसी। काशी में होली का उत्सव शुरू हो चुका है। होलिका दहन इस बार भद्रा लगने के कारण देर से होगा। भद्रा दिन में 10:02 बजे आरंभ हुई और रात 10:37 बजे तक रहेगी।

होलिका दहन के साथ ही काशी में फाग का रंग चढ़ जाएगा। इस बार होलिका का दहन 13 मार्च यानी आज होगा। भद्रा होने के कारण होलिका दहन के लिए रात में ही मुहूर्त मिल रहा है। ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी ने बताया कि भद्रा दिन में 10:02 बजे आरंभ हुई और रात 10:37 बजे तक रहेगी।

रात में 10:37 बजे भद्रा समाप्त होने के बाद होलिका दहन होगा। पं. गौरीनाथ शुक्ला ने बताया कि शास्त्रानुसार होलिका दहन में भद्रा यदि निशीथ समय अर्थात अर्धरात्रि के समय से पहले समाप्त हो जाती है तो भद्रा समाप्ति पर ही होलिका दहन करना चाहिए। 13 मार्च को भद्रा 10:37 बजे तक रहेगी। इसलिए 12:36 बजे तक होलिका दहन करना शास्त्रोक्त रहेगा।

होलिका दहन के बाद 14 मार्च को काशी में होली रंगोत्सव मनाया जाएगा। 14 मार्च की शाम काशी में 64 योगिनियों के यात्रा दर्शन का विधान है। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर गुरुवार की सुबह में 10:02 बजे लगी जो 14 मार्च को दिन में 11:11 बजे तक रहेगी।

इस बार होली पर 14 मार्च को सूर्यदेव का कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश रात्रि 9:24 बजे होगा। इसके साथ ही होलिका के आठ दिन पूर्व लगने वाला होलाष्टक भी समाप्त होगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts