Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: भिखारियों ने गार्ड सहित व्यापारियों पर किया जानलेवा हमला, तीन घायल,...

मेरठ: भिखारियों ने गार्ड सहित व्यापारियों पर किया जानलेवा हमला, तीन घायल, व्यापारियों में रोष

-

  • पुलिस चौकी के सामने ही चल रहा भिखारियों का गिरोह !
  • पैसे नहीं देने पर ट्रैफिक सिग्नल पर वाहन चालकों से अभद्रता करते हैं भिखारी

शारदा रिपोर्टर।

मेरठ। शहर के सबसे व्यस्त चौराहे में शुमार तेजगढ़ी चौराहे पर पुलिस चौकी के ठीक सामने भिखारियों का गिरोह चल रहा है। पुलिस सब कुछ जानकर भी अंजान बनी हुई है। सोमवार की देर रात भिखारियों के गुट ने कृष्णा प्लाजा के गार्ड पर हमला कर दिया। उसे बचाने आए दो अन्य युवकों को भी भिखारियों ने घायल कर दिया है। पुलिस ने मामले में जांच करने की बात कही है।

शहर के कई ट्रैफिक सिग्नलों पर इन दिनों भिखारियों का गुट सक्रिय है। सिग्नल पर वाहन के रूकते ही ये भिखारी मासूम बच्चों को गोद में लेकर वाहन चालको से भीख मांगते हैं। यदि कोई वाहन चालक भीख नहीं देता है, तो उसके साथ अभद्रता की जाती है। सोमवार की रात भिखारियों का एक गुट तेजगढ़ी चौराहे स्थित कृष्णा प्लाजा में घुस गया। इस पर वहां तैनात नानपुर निवासी गार्ड राणा सिंह ने विरोध किया तो लगभग 50 भिखारियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

गार्ड का आरोप है कि पहले भी कई बार उसने रात को दुकानों के बाहर खड़े होने का विरोध किया था। आवाज सुनकर कृष्णा प्लाजा स्थित लाइब्रेरी संचालक आकाश पुत्र सतेन्द्र और एक होटल कर्मचारी सौरव गार्ड को बचाने के लिए दौडे तो भिखारियों ने उन पर भी हमला कर दिया। तीनों पर जानलेवा हमला करने से उन्हें गम्भीर चोटें आई हैं। लाइब्रेरी के संचालक आकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे वेदान्त हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना से कृष्णा प्लाजा के व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने इस मामले में पुलिस से रोष जताया है। व्यापारियों का कहना है कि भिखारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में तीन भिखारियों को हिरासत में लिया है। मेडिकल थानाध्यक्ष का कहना है कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts