HomeHealth newsमेडिकल कॉलेज मेरठ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी का...

मेडिकल कॉलेज मेरठ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व

-

– लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मेरठ। शुक्रवार को लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ के परिसर में बसंत पंचमी का त्योहार उप-प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टोंक की अध्यक्षता में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया।

 

 

उप-प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टोंक ने बताया कि बसंत पंचमी हिंदू धर्म के सबसे खास त्योहारों में से एक है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। यह त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।

हिंदू परंपराओं के अनुसार पूरे वर्ष को छह ऋतुओं में बांटा गया है, जिसमें वसंत को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है। जिस दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत होती है, उस दिन को वसंत पंचमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है।

स व भा प चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ धीरज बालियान ने बताया कि वसंत पंचमी जीवन में नई चीजें शुरू करने का एक शुभ दिन है। इस मौसम में पेड़ों पर नव कोपलें आनी शुरू हो जाती हैं।

 

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन माता सरस्वती प्रकट हुई थीं इसलिए इस दिन वसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता की विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। मां सरस्वती को विद्या एवं बुद्धि की देवी माना जाता है।

एनाटॉमी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति सिन्हा ने कहा कि धार्मिकता के साथ इस पर्व के पर्यावरणीय महत्व भी हैं। इस ऋतु के साथ मौसम की चाल बदलने लगती है। शाम भी खुशगवार हो रही होती है। नव पल्लव के साथ मौसम में बदलाव स्पष्ट नजर आने लग जाता है। ठंड में मुरझाए हुए पेड़-पौधे, फूल आंतरिक अग्नि को प्रज्ज्वलित कर नए सृजन की तरफ बढ़ते हैं। खेतों में फसल वातावरण को खुशनुमा बना देती है।

एनाटॉमी विभाग की सह-आचार्या डॉ अंतिमा ने कहा कि ये नव सृजन का संकेतक पर्व है, ये नव ऊर्जा के संचार के पर्व है।

उपरोक्त कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन हेतु उप-प्राचार्य ने एनाटॉमी विभाग तथा एम बी बी एस पाठ्यक्रम के बैच 2023 की टीम को शुभकामनाएँ दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts