Homeउत्तर प्रदेशHastinapurबंजर, गंगा हो या नाला, सरकारी जमीन का नहीं रखवाला

बंजर, गंगा हो या नाला, सरकारी जमीन का नहीं रखवाला

-

– हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में भूमाफियाओं का राज, सरकारी भूमि पर खुलेआम कर रहे हैं खेती।

शारदा रिपोर्टर हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव खेड़ी कला में गंगा नदी, नाला और बंजर भूमि सहित करीब 158 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराकर मुख्यमंत्री के बृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत वहां पौधारोपण कराया जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ गंगा नदी के कटाव को भी रोका जा सके।

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है, इसके बावजूद हस्तिनापुर वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एलएमसी और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे लगातार बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह भूमि केवल वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए आरक्षित है, लेकिन सैकड़ों भूमाफिया इस पर कब्जा जमाए हुए हैं। ज्ञापन में गंगा नदी से संबंधित कुल 151 हेक्टेयर भूमि का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा नाले की 3.5 हेक्टेयर और बंजर भूमि की 3.58 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर भी अवैध कब्जे बताए गए हैं।
ग्रामीण वीरपाल, अमन कुमार, अजय, कपिल, अभिषेक आदि ने दिए गए शिकायत पत्र में बताया कि जब भी वे सरकारी भूमि से कब्जा हटाने की मांग करते हैं, तो उन्हें डांट-फटकार और धमकियां दी जाती हैं। उन्होंने प्रशासन से भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की है।

ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव (वन), उत्तर प्रदेश शासन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष, वन विभाग उत्तर प्रदेश, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग मेरठ तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी मवाना को भी भेजी गई है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts